चिरंजीवी योजना रिनूअल Chiranjeevi Yojana Renewal, कार्ड का फॉर्मैट

दोस्तों क्या आप भी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ एक साल से अधिक समय से ले रहे है और आगे भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इसके लिए आपको Chiranjeevi Yojana Renewal करना होगा | राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बीमा पॉलिसी की अवधि 1 वर्ष की है जिसको अवधि पूरी होने के बाद रिन्यू करवाना पड़ता है |

इसके लिए आपको 850 रुपए का प्रीमियम शुल्क जमा करके चिरंजीवी योजना पॉलिसी का रिनूअल करने के लिए आवेदन करना होता है | हाल ही मे मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा की गई एक घोषणा मे SC,ST और OBC जाति के नागरिकों का 850 रुपए का प्रीमियम निशुल्क कर दिया गया है |

इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ महत्वपूर्ण Steps Follow करके जानेंगे की राजस्थान चिरंजीवी योजना रिनूअल कैसे करे ताकि आगे भी इस योजना का लाभ उठा सके |

चिरंजीवी योजना पॉलिसी रिन्यू कैसे करे?

Step 1 : सबसे पहले आपको दिए गए लिंक या बटन पर क्लिक करके Rajasthan SSO Portal की वेबसाइट SSO.Rajasthan.gov.in पर जाना है.

Step 2 : उसके बाद SSO Portal का होम पेज खुल कर आ जायेगा जहाँ आपको अपना आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा डालकर Login पर क्लिक करना है | अब नया इंटरफेस 👇

Step 3 : आगे आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना सर्च करके उस पर क्लिक करना होगा | अब नया इंटरफेस 👇

Step4: अब आपके सामने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बिमा योजना की वेबसाइट खुल जाएगी | जहां पर आपको REGISTRATION FOR CHIRANJEEVI YOJANA पर क्लिक करना होगा | अब नया इंटरफेस 👇

Step 5 : अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का फॉर्म खुल कर आएगा जहाँ आपको Category में Other Paid सेलेक्ट करना होगा और उसके नीचे Sub Category में भी Other Paid को सेलेक्ट करना होगा |

उसके बाद आपको I agree to share jan Aadhar data for insurance पर क्लिक करना होगा | अब नया इंटरफेस 👇

Step 6 : आगे आपको अपना जन आधार या आधार नंबर डालकर Search Beneficiary पर क्लिक करना है जैसा की नया इंटरफेस है 👇

Step 7: सर्च करते ही आपके सामने चिरंजीवी बीमा योजना में जुड़े सभी सदस्यों का डिटेल्स खुल जायेगा | यहाँ पर आपको Pay to Renewal Policy पर क्लिक करना होगा | जैसा की नया इंटरफेस है 👇

Step 8 : आगे आपको OTP पर क्लिक करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को वेरीफाई करने के लिए बॉक्स में OTP डालकर Verify OTP पर क्लिक करना होगा | जैसा की नया इंटरफेस है 👇

Step 9: ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके स्क्रीन पर 850 रुपए की प्रीमियम राशी का भुगतान करने का आप्शन आ जायेगा जहां पर आपको 850 रूपये पेमेंट कर देना है | जैसा की नया इंटरफेस है 👇

Payment Complete होते ही राजस्थान चिरंजीवी योजना पालिसी रिन्यू हो जायगा और अगले 1 साल के लिए आप लाभ उठा सकते है |

चिरंजीवी कार्ड कैसा होता है?

चिरंजीवी कार्ड जन आधार कार्ड के जैसा ही होता है इसके ऊपर नाम, जन्मतिथि, लिंग, खाता संख्या, और पता लिखा हुआ होता है |

Chiranjeevi Card Ki Photo

चिरंजीवी कार्ड का फॉर्मैट इस प्रकार का होता है

चिरंजीवी कार्ड ऐसा होता है

उपयोगी निर्देशिका