दोस्तों इस आर्टिकल में आपको चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी जैसे : यह योजना क्या है , इसका उद्देश्यक्या है ,आवश्यक दस्तावेज , पात्रता , आवेदन की प्रक्रिया क्या है इत्यादि | तो इसलिए यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है |

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, राज्य के गरीब और असहाय नागरिकों को सरकार द्वारा नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
यदि किसी नागरिक को किसी दुर्घटना के कारण चोट लगती है या मृत्यु होती है, तो उस स्थिति में, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र नागरिक को 10 लाख रुपए तक का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
Table of Contents
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना क्या है ?
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत द्वारा 1 मई 2022 से चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की गई है। पहले इस योजना में दुर्घटना बीमा का लाभ 5 लाख रुपये था। 2023-24 में इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना से हुई मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का उद्देश्य
“चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना” का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है ,जिनके किसी दुर्घटना के कारण चोट लग जाती है या मृत्यु हो जाती है। इस योजना के तहत, यदि किसी बीमित व्यक्ति को किसी दुर्घटना में चोट या मृत्यु का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए बीमा राशि प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत और पारिवारिक आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, ताकि दुर्घटनाओं के कारण होने वाली आर्थिक परेशानी से व्यक्ति के परिवार को थोड़ी राहत मिल सके।
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ और विशेषता
- इस योजना के माध्यम से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
- चिरंजीवी बीमा योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
- आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आपको इस योजना के तहत दावे का भुगतान 90 दिन के अंदर किया जाएगा।
- दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान प्राप्त करने के लिए चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को जन आधार कार्ड लिंक कराना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
- राज्य के गरीब नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपना इलाज करा सकेंगे
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु पात्रता
“चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना” के लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित बिन्दुओ का पालन करना होगा है:
- आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए.
- योजना केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए है.
- चिरंजीवी कार्ड धारक के परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए.
- एक परिवार में दो या दो से अधिक मौत होने की स्थिति में ही 10 लाख रुपए का बीमा मिलेगा.
- चिरंजीवी दुर्घटना बीमा 1 साल के लिए किया जाएगा तथा अगले साल इसे रिन्यू कराना होगा।
- मृत्यु प्राकृतिक नहीं होनी चाहिए।
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- चिरंजीवी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में आवेदन हेतु निम्नलिखित बिन्दुओ का पालन करना होगा है:
- सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- अब होम पेज पर योजना के बारे में जानकारी देने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर, पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- इसके बाद, आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
- अब, फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी को सावधानी से भरें।
- फॉर्म पूरा करने के बाद, सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा।
- अब, SSO ID विकल्प पर क्लिक करें।

- उसके बाद, आपको अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
- आखिरकार, रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें, और आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन पूरा हो जाएगा।
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में लाभ प्राप्ति हेतु स्थिति
- राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत, पंजीकृत परिवारों को मृत्यु या शारीरिक क्षतियों के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा।
- शारीरिक चोट दुर्घटना के माध्यम से लगी होनी चाहिए |
इस योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु या क्षति होने पर ही लाभ देय होंगे
- सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु/क्षति।
- रेल दुर्घटना में होने वाली मृत्यु/क्षति।
- वायु दुर्घटना में होने वाली मृत्यु/क्षति।
- मकान के ढह जाने के कारण होने वाली मृत्यु/क्षति।
- ऊंचाई से गिरने के कारण होने वाली मृत्यु/क्षति।
- ऊंचाई से किसी वस्तु के गिरने पर होने वाली मृत्यु/क्षति।
- रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण होने वाली मृत्यु/क्षति।
- डूबने के कारण होने वाली मृत्यु/क्षति।
- जलने से होने वाली मृत्यु/क्षति।
- बिजली के झटके से होने वाली मृत्यु/क्षति।
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित प्रश्न
चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के गरीब और असहाय लोगों को दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु या क्षति के मामले में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आपको चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा। फिर दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु या क्षति के मामले में आपको 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा और मुआवजा प्राप्त होगा।
हां, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में सड़क दुर्घटना, रेल दुर्घटना, वायु दुर्घटना, मकान के ढेर जाने, ऊंचाई से गिरने, रसायनिक द्रव्यों के छिड़काव, डूबने, जलने, और बिजली के झटके के प्रकारों के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं।
आवेदन करने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर पंजीकरण करना होगा, आवश्यक जानकारी भरनी होगी, और उसके बाद आपको आवेदन सबमिट करना होगा।